उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सुगमता से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से “फैमिली आईडी – एक परिवार, एक पहचान” योजना का संचालन किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को एक यूनिक डिजिटल परिवार पहचान (Unique Family ID) प्रदान की जा रही है।
फैमिली आई०डी० – Ek Parivar Ek Pahchan के मुख्य लाभ
1.यूनिक डिजिटल पहचान- फैमिली आईडी योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के प्रत्येक परिवार को एक डिजिटल पहचान (Unique Family ID) प्राप्त होगी।
2.रोजगार के अवसरों की उपलब्धता- इस यजना की सहायता से सरकार उन परिवारों की पहचान आसानी से कर सकेगी जिनके किसी भी सदस्य के पास रोजगार नहीं है, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा सकें।
3.प्रमाण पत्रों का सटीक सत्यापन – इस योजना के अंतर्गत एक बार पंजीकृत परिवार के सदस्यों के प्रमाण पत्र जैसे जाति का त्वरित सत्यापन किया जा सकेगा तथा होने जटिल प्रक्रिया से भी बचा जा सकता है |
4. लाभकारी योजनाओ की सटीक जानकारी – फैमिली आई०डी० उत्तर प्रदेश में पंजीकृत परिवार के सदस्य किस सरकारी हितकारी लाभकारी योजना के अंतर्गत पात्र है की जानकारी शासन को मिलेगी जिसकी सहायता से जरूरतमदो को योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जा सकेगा |
5. ऑनलाइन परिवार सत्यापन – एक बार फैमिली आई०डी० योजना में पंजीकृत परिवार के सदस्यों का ऑनलाइन ही सत्यापन किया जा सकेगा |
Family ID UP के लिए आवेदन कैसे करें :-
1.सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
2. New Family ID Registration पर क्लिक करने के पश्चात मोबाइल नं पंजीकृत कर आगे की आवेदन की कार्यवाही की जा सकती है |
3.Registration हो जाने के पश्चात आपको Sign in के क्लिक करने होगा तथा आगे की प्रोसेस को फॉलो करना होगा |
4.परिवार की सभी लोगो की आधार विवरण भरें तथा फॉर्म को सबमिट करें |
5.एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के पश्चात ग्राम स्तरीय या नगरीय अधिकारी के पास आपके आवेदन ऑनलाइन ही सबमिट हो जायेगा |
6.सम्बंधित अधिकारी आपके द्वारा सबमिट फैमिली आई०डी० की सत्यापन करेगा |
7.सत्यापन में जानकारी सही पाए जाने पर आपका Family id बनकर तैयार हो जायेगा जिसे आप Sign in प्राप्त कर सकतें है |
फैमिली आई०डी० आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
1.आधार कार्ड
1.आवेदक के पास एक सक्रीय मोबाइल नं होना चाहिए |
2. आवेदक व उसके परिवार के सभी सदस्यों की आधार नं मोबाइल नं से लिंक होना चाहिए |
परिवार आई० डी० के सम्बन्धमें पूछे जाने वाले प्रश्न :-
प्रश्न 1.मेरे परिवार में किसी एक सदस्य का आधार कार्ड नही बना है? क्या मै Family ID के लिए आवेदन कर सकता हु ?
उत्तर :- जी हाँ , जिस भी सदस्य का आधार नही बना है उसे बाद में भी फैमिली आई०डी० कार्ड में जोड़ा जा सकता है |
प्रश्न 2.मेरा मोबाइल नं आधार कार्ड से लिंक नही है | क्या मैं फैमिली आई०डी० उत्तर प्रदेश Family id UP हेतु आवेदन कर सकता हु ?
उत्तर :- जी नही , आवेदन हेतु मोबाइल नं आधार से लिंक होना अनिवार्य है |
प्रश्न 3.मेरे बच्चे को फैमिली आई०डी० में जुडवाना है कैसे हो सकता है ?
उत्तर :- सर्वप्रथम आपको आपके बच्चे का आधार कार्ड होना अनिवार्य है तत्पश्चात आपको पंजीकृत मोबाइल नं से Sign in कर के परिवार के सदस्य को जोड़ सकतें है |
प्रश्न 4. मेरे पास राशन कार्ड है क्या मुझे भी परिवार कार्ड बनवाना चाहिए ?
उत्तर :- यदि आपके पास राशन कार्ड है, तो वह स्वतः ही आपका पारिवारिक पहचान पत्र बन जाएगा। अलग से पारिवारिक पहचान पत्र के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न 5. मैंने पूर्व में फैमिली आई० डी० हेतु आवेदन किया था लेकिन फैमिली आई० डी० क्रमांक खो गया क्या मुझे दोबार से आवेदन की जरूर है ?
उत्तर :- बिलकुल नहीं आप पूर्व में अंपने पंजीकृत मोबाइल नं से साईन इन कर फैमिली आई० डी० क्रमांक दुबारा से प्राप्त कर सकतें है |