फैमिली -आई०डी० Family ID [U.P] के सम्बन्ध में

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह एक महत्वपूर्ण  पहल है जिसके अंतर्गत राज्य के सभी लोगो को उनके   परिवार को एक डिजिटल  पहचान मिलेगा | आने वाले समय में यह  सरकारी दस्तावेज के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है  इसमे परिवार के सभी सदस्य जुड़े होंगे | इसमे ऐसे परिवारों को भी सम्मिलित  किया जायेगा जिसके पहले से कोई राशन कार्ड न बना हो |

फैमिली आई०डी० - Ek Parivar Ek Pahchan के लाभ

1.परिवार आई०डी० के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के राज के सभी लोगो के परिवार को एक डिजिटल पहचान मिलेगा |

2.परिवार के सदस्यों को जाब की अवसर मिलेगा |

३.किसी भी  योजना/सेवा  के लाभ लेने के लिए Family Id का इस्तेमाल किया जा सकता है |

४.ऐसे परिवार जिनका राशन कार्ड नहीं बना है वे भी अपना फॅमिली आई०डी० कार्ड बनवा सकतें है |

५. इस कार्ड की मदद से परिवार रजिस्टर की नक़ल हेतु भी आवेदन किया जा सकता है |

6.परिवार के सभी सदस्यों की सटीक जानकारी इस कार्ड के माध्यम से ज्ञात की जा सकती है |

 

Family ID के लिए आवेदन कैसे करें :-

1.सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश  सरकार की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

2. New Family ID Registration पर क्लिक करने के पश्चात मोबाइल नं  पंजीकृत कर  आगे की आवेदन की  कार्यवाही  की जा सकती है |

3.Registration हो जाने के पश्चात आपको Sign in के क्लिक करने होगा  तथा आगे की प्रोसेस को फॉलो करना होगा |

4.परिवार की सभी लोगो की आधार विवरण  भरें  तथा फॉर्म  को सबमिट करें |

5.एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के पश्चात ग्राम स्तरीय या नगरीय  अधिकारी के पास आपके आवेदन सबमिट हो जायेगा  |

6.सम्बंधित अधिकारी आपके द्वारा सबमिट फैमिली आई०डी० की सत्यापन करेगा |

7.सत्यापन में जानकारी सही पाए जाने  पर आपका Family id बनकर तैयार  हो जायेगा जिसे आप Sign in  प्राप्त कर सकतें है |

उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी० बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

1.आवेदक के पास एक सक्रीय मोबाइल नं होना चाहिए |

2. आवेदक व उसके परिवार के सदस्यों की आधार नं  मोबाइल नं से लिंक होना चाहिए |

3.सभी सदस्यों की आधार कार्ड होना चाहिए |

 

 

 

 

Family Id - बनवातें समय अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

प्रश्न 1.मेरे किसी एक सदस्य का आधार कार्ड नही बना है क्या मै Family ID के लिए आवेदन कर सकता हु ?

उत्तर :- जी हाँ , जिस भी सदस्य का आधार नही बना है उसे बाद में भी फैमिली आई०डी० कार्ड में जोड़ा जा सकता है |

प्रश्न 2.मेरा मोबाइल नं आधार कार्ड से लिंक नही है | क्या मैं  फैमिली आई०डी० उत्तर प्रदेश हेतु आवेदन कर सकता हु ?

उत्तर :- जी नही , आवेदन हेतु मोबाइल नं आधार से लिंक होना चाहिए |

प्रश्न 3.मेरे बच्चे को फैमिली आई०डी०  में जुडवाना है कैसे हो सकता है ?

उत्तर :- सर्वप्रथम आपको आपके  बच्चे का आधार होना अनिवार्य है तत्पश्चात आपको पंजीकृत मोबाइल नं से Sign in कर के परिवार के सदस्य को जोड़ सकतें है |

प्रश्न 4.उत्तर प्रदेश  एक परिवार एक पहचान कार्ड से क्या लाभ हो सकतें है ?

उत्तर :- यह एक महत्वपूर्ण  कार्ड है जिसकी मदद से परिवार  को एक डिजिटल आई०डी० प्रदान करता है तथा  सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओ में   इसका उपयोग किया जायेगा |

प्रश्न 5. मेरे पास राशन कार्ड है क्या मुझे भी परिवार कार्ड  बनवाना चाहिए ?

उत्तर :- जी हां , उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले समस्त परिवार के लोगों को यह कार्ड बनवाना चाहिये |

40 thoughts on “फैमिली -आई०डी० Family ID [U.P] के सम्बन्ध में”

  1. परिवार के मुखिया कि id से सभी का नाम दिख रहा है,, क्या परिवार के प्रत्येक सदस्य को बनवाना होगा?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *